10 Best E Rickshaw in India: आज के समय में बड़े-बड़े शहरों में ऑटो रिक्शा का चलन बहुत ही ज्यादा बढ़ चुका है, खासकर इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा तो आजकल आपको हर शहर में देखने को मिलेंगे, इसकी सबसे खास बात होती है कि यह इको फ्रेंडली होते हैं, और इसमें एक जगह से दूसरे जगह जाने का खर्चा भी बहुत कम होता है। तो इससे यह रिक्शा चलाने वालों के लिए बहुत ही ज्यादा फायदेमंद साबित होती है। वैसे तो हमारे भारत देश में कई सारी बड़ी-बड़ी कंपनियां है जो की ई रिक्शा बनाती है, जिसमें की महिंद्रा, बजाज, उड़ान, और पियाजियो जैसे ब्रांड शामिल है।
तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको हमारे देश के 10 ऐसी बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा के बारे में बताने वाले हैं, जिसमें आपको बेहतरीन बिल्ड क्वालिटी के साथ-साथ बेहतरीन मोटर और साथ ही बेहतरीन बैटरी और हाई स्पीड देखने को मिलेगी। तो चलिए जानते हैं Top 10 Best E Rickshaw in India के बारे में।
1:Mahindra Treo E- Rickshaw
महिंद्रा कंपनी के रिक्शे का नाम भी Best E Rickshaw in India में आता है अगर बात करें Mahindra Treo E-Rickshaw की, तो इस रिक्शा में आपको 8 किलोवाट की एक मोटर देखने को मिलेगी, जिससे आप इसे 55 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चला पाएंगे, और वही बैटरी में आपको इस रिक्शा में 7.37 KWH के कैपेसिटी की बैटरी देखने को मिलेगी, जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर 130 से 140 किलोमीटर तक चला सकते हैं, जिसे की फुल चार्ज करने में आपको चार घंटे का समय लगेगा। इसमें आप एक साथ तीन सवारी को बिठाकर ले जा सकते हैं, जिसकी कीमत 200000 से लेकर 300000 लाख तक है।
2: Bajaj RE E-Rickshaw
बजाज हमारे देश की एक जानी-मानी कंपनी है, जो की सभी प्रकार के वाहनों का निर्माण करती है, जिनकी बिल्ड क्वालिटी और फीचर्स हमेशा नंबर वन रहते हैं। अगर बात करे Bajaj RE E Rickshaw की तो इसमें आपको 8.9 KWH के कैपेसिटी की बड़ी बैटरी देखने को मिल जाएगी, जिसे एक बार फुल चार्ज करने पर आप इसे 178 किलोमीटर तक लगातार चल सकते हैं। इस रिक्शा में आप चार लोगों को आसानी से बैठा सकते हैं, जिसकी टॉप स्पीड 45 किलोमीटर प्रति घंटा की होगी। इसकी कीमत भी दो से ढाई लाख रुपए के आसपास है।
3: Bahubali Plus E Rickshaw
Bahubali Plus E Rickshaw भी Best E Rickshaw in India में से एक बहुत कम बजट की रिक्शा है, जिसमें आपको 48 वोल्ट और 1000 वाट की बैटरी देखने को मिल जाएगी, जिसकी मदद से आप इसे एक बार फुल चार्ज करने के बाद 70 से 100 किलोमीटर तक चला सकते हैं। इसे एक बार फुल चार्ज करने में 7 से 10 घंटे का समय लगता है, इसकी टॉप स्पीड 25 किलोमीटर प्रति घंटा है, जिसमें आप आराम से 6 यात्री बैठ सकते हैं, इसकी कीमत 1,35,000 रुपए के आसपास है।
ये भी पढ़े : SUV Cars Under 12 Lakh 2023: जानिए माइलेज, इंजन, रेटिंग, प्राइस और लुक
4:Yatri Super E Rickshaw
Yatri Super E Rickshaw आपको 1.70 लाख रुपए की कीमत में मिलने वाली एक रिक्शा है, जिसमें आपको 2.01 hp पावर की एक BLDC बैटरी देखने को मिलती है, जिससे की आप इसे 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से 90 km तक आसानी से चला सकते है। इसे एक बार फुल चार्ज करने में 5 से 7 घंटे का समय लगता है।
5:Piaggio Apé E-City Rickshaw
Piaggio ब्रांड का यह रिक्शा कंपनी का पहला इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा है, जिसमें की आपको 4.5 KWH के कैपेसिटी की बैटरी देखने को मिल जाएगी, जिसे कि एक बार चार्ज करने के बाद आप इसे 68 किलोमीटर तक चला सकते हैं। इसमें आपको 5.44 किलोवाट के पावर की मोटर देखने को मिलेगी, जिससे कि आप इसे 45 किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से चला पाएंगे। अगर इसके कीमत की बात करें तो इसकी कीमत 2 लाख से 3 लाख के आसपास है।
6: E-ashwa E Rickshaw
E-ashwa रिक्शा में आपको 1000 वाट की पावरफुल बैटरी देखने को मिलती है, जिसे चार्ज करने में 5 घंटे का समय लगता है। एक बार चार्ज करने पर इसे आप 120 किलोमीटर तक आराम से चला सकते है। इस रिक्शे में आप 5 से 6 पैसेंजर बैठाकर जा सकते है, इसकी टॉप स्पीड 25 km प्रति घंटा है। बात करे इसके कीमत की, तो इसकी कीमत एक लाख के आस पास ही है।
7: Dabang pro 1000 SS E Rickshaw
यह रिक्शा गायत्री इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ से आती है, जिसमे आप 600 किलोग्राम तक का वजन ले सकते है। इसमें आपको 5 से 6 लोगो के बैठने की पर्याप्त जगह मिल जाती हैं, इसमें आपको 110 से 135ah रेटिंग की बैटरी देखने को मिलती है, जिसे आप 9 घंटे में फुल चार्ज कर सकते हैं। एक बार फुल चार्ज करने पर यह 90 किलोमीटर तक चल सकता है। इसके कीमत की बात की जाए तो यह आपको 1.24 लाख रुपए तक देखने को मिलती है।
8:Atul Elite Plus Rickshaw
अतुल हाउस से आने वाली Atul Elite Plus E Rickshaw कम बजट की एक इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा है, जो कि आपको 1.15 लाख की कीमत पर मिल जाएगी। बात करें इसके स्पेसिफिकेशंस की, तो इस रिक्शे में आपको 1000kw की मोटर के साथ 12kwh की बैटरी देखने को मिलेगी, जिसे फुल चार्ज करने पर आप इसे 80 किलोमीटर तक चला पाएंगे। इस रिक्शा में आप आसानी से 30 पैसेंजर के साथ 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से सफर कर सकते हैं।
9: Mahindra E Alfa Super E Rickshaw
अगर बात करें Mahindra E Alfa Super E Rickshaw की तो यह भी एक मिड रेंज बजट की Best E Rickshaw in India में से एक इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा है, जिसमें की आपको 140ah की 1.64 किलोवाट की पावर जेनरेट करने वाली एसिड बैटरी देखने को मिल जाएगी। इस बैटरी को आप 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला सकते हैं, एक सिंगल चार्ज करने पर यह रिक्शा 95 km तक की रेंज दे सकती है
10: City Life E Rickshaw
City Life E Rickshaw एक बहुत ही बजट फ्रेंडली इलेक्ट्रॉनिक रिक्शा है, जो की मात्र 1 लाख रुपए की कीमत में है मिल जाती है, इस रिक्शा में आपको 850 वोल्ट का मोटर देखने को मिलता है, जिससे कि आप इसे 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला सकते हैं। इसमें आसानी से 5 से 6 पैसेंजर्स बैठ सकते हैं, इस रिक्शा के अलग-अलग वेरिएंट मार्केट में मौजूद है, जो आपको 120 से लेकर 160 किलोमीटर तक की रेंज प्रोवाइड कर देंगे। इसकी कीमत 1.70 लाख के आस पास है।
ये भी पढ़े : Top 5 Cars Launched in 2023: साल 2023 में लांच हुई कुछ दमदार और सस्ती कारें