Bhojpuri Song: रितेश का लेटेस्ट सॉन्ग ‘जीजा बैठा लिहले गोदी में’ ने जमकर मचाया धमाल,साली ने जब छेड़ा ऐसे ..

Bhojpuri Song: भोजपुरी इंडस्ट्री में गाने की लोकप्रियता लोगों के बीच काफी अधिक है। वही हाल में ही रितेश पांडे का भोजपुरी गाना ‘जीजा बैठा लिहले गोदी में’ रिलीज होने के बाद खासा वायरल हो रहा है। हालिया समय में हर किसी की जुबान पर ये गाना चढ़ा हुआ है। शादी हो या कोई छोटा बड़ा फंक्शन हर जगह ये गाना तेज धुन के साथ बजाया जा रहा है।

भोजपुरी के मंझे हुए गायकरितेश पांडे का नया गाना ‘जीजा बैठा लिहले गोदी में’ अब रिलीज कर दिया गया है।ये गाना रिलीज के बाद इंटरनेट पर खासा वायरल हो रहा है। इस गाने में एक साली की कहानी है,जोकि ठिठोली विधा यानी की हंसी मजाक में कुछ कहती है इसी को गाने के बोल में काफी खूबसूरती से लिखा गया है। इसमें साली अपनी सहेलियों से बताती है कि जीजा ने उन्हें अपने पास बिठा लिया है।

Ritesh's latest Bhojpuri Song Jija Baitha Lihle Godi Mein
Ritesh’s latest Bhojpuri Song Jija Baitha Lihle Godi Mein
WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now

इसी प्रसंग को रितेश पांडे ने अपने गाने ‘जीजा बैठा लिहले गोदी में’ के जरिए बेहद खूबसूरती से पेश किया है। वहीं गाने को रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड से रिलीज किया गया है। इस गाने के म्यूजिक वीडियो में वन्नु डी ग्रेट मुख्य रूप से रितेश पांडे के साथ देखी जा रही है।इसमें कोई शक नहीं है कि गाने की गीत मदमस्त करने वाला है।यहीं वजह है कि रितेश के फैंस इस पर जमकर प्यार लूटा रहे है।

रितेश ने भी Bhojpuri Song ‘जीजा बैठा लिहले गोदी ‘ को अपनी गायकी के लिए खास बताया है।उनका कहना है कि मनोरंजन की दृष्टि से सब लोग इस गाने को बेहद पसंद करेंगे हम अपने फैंस से यहीं अपील करेंगे कि वो इस गाने पर बेशुमार प्यार और आशीर्वाद दे। उन्होंने कहा कि भोजपुरी लोक संस्कृति में जीजा और साली के रिश्ते पर तमाम खूबसूरत संवाद है। हमने उसी को तर्ज बनाकर इस Bhojpuri Song का रूप दिया है और लोगो के सामने पेश किया है।रितेश के गाने की लोकप्रियता लोगों के बीच बेशुमार है इसको लफ्जो में बता कर पाना मुश्किल का काम है।

ये भी पढ़े : इमरान हाशमी ने किसिंग सीन को लेकर तनुश्री ने ये बड़ा खुलासा किया बोली ,’ वो बेहद ही ज्यादा…’

लिरिक्स काफी खास है।

रितेश का कहना है कि इस गाने के लिरिक्स से हर कोई अपने आप को जुड़ा सा महसूस करेगा। खास तौर पर युवा महिलाओं को ये गाना बेहद पसंद आने वाला है क्योंकि उनका महज मकसद हर बार अपने गानों के जरिए दर्शकों का भरपूर तौर पर मनोरंजन करना है।वो इस बात का भी बेहद ख्याल रखते हैं कि वो भोजपुरी गानों के जरिए अपने समाज और संस्कृति को जीवित रखें और इसे आगे आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाए।

लोगधुन से लबरेज गाना

वहीं भोजपुरी गानों का शौक रखने वालों में रितेश पांडे के गानों का काफी बोलबाला है।बता दें कि ‘जीजा बैठा लिहले गोदी में’ के संगीतकार प्रकाश परदेसी हैं। इसके साथ ही संगीतकार धर्मेश चंचल है और पी आर ओ रंजन सिन्हा का नाम सामने आया है। वहीं वीडियो डी.के सिंह का है।ये लोगधुन से लबरेज है।

रितेश पांडे ने एक सिंगर के रूप में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की।सिर्फ 31 साल की उम्र रितेश को सिंगिंग की दुनिया में बड़ी पहचान मिल गई।सासाराम ,बिहार से ताल्लुक रखने वाले रितेश ने फिल्मों में भी अभिनय किया। हालिया समय में सिंगर ने अपने गाने की धुन से दर्शकों का दिल जीत लिया है।

रितेश की पत्नी कौन है ?

भोजपुरी गानों से भोजपुरी सिनेमा में राज करने वाले रितेश पांडेय की निजी जिंदगी की बात करें तो वो शादीशुदा है।इनकी मंगेतर का नाम वैशाली पांडे है।रितेश ने वैशाली के साथ सात फेरे 14 मई 2021 को लिए थे। रितेश मनोरंजन की दुनिया में जितने कामयाब है निजी जिंदगी में उतने ही खुशहाल है।अपने शानदार गायकी के जरिए उन्होंने वो सब हासिल कर लिया है जिसका उन्होंने ख्वाब देखा था।

ये भी पढ़े :  Bhojpuri Song: अक्षरा सिंह (Akshara Singh) का गाना ‘ पटना की लड़की ‘ का टीजर आउट

रितेश के लोकप्रिय Bhojpuri Songs

रितेश पांडे गायकी की दुनिया में एक उभरते हुए गायक कार ये एक भारतीय मॉडल और अभिनेता भी है। इन्होंने भोजपुरी सिनेमा को आगे बढ़ाने में काफी काम किया है। इंडस्ट्री में रितेश पांडे का नाम एक भारतीय प्लेबैक सिंगर और अभिनेता के रूप में बड़ी शिद्दत से लिया जाता है। इनके तमाम भोजपुरी गाने हिट साबित हुए हैं। जिनमें ‘ पियवा से पहले हमार रहलू ‘ और ‘ हेलो कौन ‘ Bhojpuri Songs के लिए खासा मशहूर है। भोजपुरी संगीत उद्योग में उनकी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका है।

Leave a Comment