रोमांटिक अंदाज में नजर आए खेसारी लाल यादव – यामिनी सिंह ,रिलीज हुआ ‘प्यार के बंधन’ का फर्स्ट लुक

Bhojpuri News: भोजपुरी इंडस्ट्री की लोकप्रियता हालिया समय में लोगों के बीच बढ़ती ही जा रही है। यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी भोजपुरी फिल्म ‘ प्यार का बंधन’ का अब फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है। इसमें ट्रेडिंग अभिनेता खेसारी लाल यादव और यामिनी सिंह (Khesari Lal Yadav – Yamini Singh) एक दूसरे की आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म के निर्माता अभय सिंह है और निर्देशक के नाम का जिक्र करें तो वो अनंजय रघुराज है।

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पिछले कुछ सालों से मनोरंजन की दुनिया में बेहद सक्रिय है। ये बेहद जल्द एक और धमाका करने को तैयार है। उनकी अभिनीत फिल्म’ प्यार का बंधन’ का फर्स्ट लुक रिलीज़ हो चुका है। खेसारी के लुक को देखकर फैंस फिल्म देखने के लिए खासा उत्साहित हो गए हैं। इसका जीता जागता प्रमाण सोशल मीडिया अकाउंट पर देखने को मिल रहा है। जहां पर फैंस इनके लुक की बेहद सराहना कर रहे हैं।

फिल्म की कहानी पारिवारिक है।

इसी बीच फिल्म के फर्स्ट लुक को लेकर डायरेक्टर अनंजय सिंह रघुराज का कहना है कि यशी फिल्म्स ने एक बार फिर से बेहद एंटरटेनिंग और शानदार फिल्म को तैयार किया है। उन्होंने इस फिल्म को बड़ी संजीदगी से बनाया है। फिल्म की मुख्य आकर्षण का केंद्र कहानी है। जोकि दर्शकों का भरपूर रूप से मनोरंजन करती है। फिल्म पूरी तरह से पारिवारिक है इसलिए वो यहीं कहेंगे कि सभी इस फिल्म को अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ जरूर देखना चाहिए।

मुख्य भूमिका में है खेसारी लाल यादव

फिल्म में मुख्य भूमिका भोजपुरी इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता खेसारी लाल यादव ने किया है ,प्यार एक बंधन महज एक फिल्म नहीं है बल्कि रिश्तों को महसूस करने की दास्तां बयां करती है।उन्हें जब ये फिल्म की कहानी सुनाई गई थी तब खेसारी को लगा कि इस फिल्म के किरदार को उनको जीना चाहिए।एक कलाकार के तौर पर उनके दिल और मन से इस फिल्म में अभिनय करने के प्रति काफी रुझान पैदा हुआ। इसके चलते उन्होंने हामी भर दी। बाकी ये फिल्म अब बनकर तैयार हो गई है।इसका फर्स्ट लुक भी लोगों के सामने रिवील कर दिया गया है। अभिनेता का कहना है कि हालिया समय में भोजपुरी इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण दौर है। भोजपुरी एक्टर ने मिलकर एक से बढ़कर एक सिनेमा लेकर आ रहे हैं।वहीं इसमें दर्शकों का सहयोग भी बेहद सराहनीय है। वो उम्मीद करते हैं कि फिल्म दर्शकों की कसौटी पर खरी उतरेगी।

ये रहे एक्टर ,डायरेक्टर और सिंगर

खेसारी की अभिनीत फिल्म ‘ प्यार के बंधन’ के प्रोड्यूसर अभय सिंह तो डायरेक्ट धनंजय सिंह है।फिल्म के लेखक अरविंद तिवारी है। इसके संगीतकार ओम झा, कृष्णा बेदर्दी और शुभम तिवारी का नाम सामने आया है। गीतकार अरविंद तिवारी कृष्णा बेदर्दी ,अंकित तिवारी, दुभ दयाल सोहरा, राकेश निराला और विनय निर्मल जैसे गायककार हैं। वहीं फिल्म के स्क्रीनप्ले का श्रेय वासु को जाता है। कोरियोग्राफी रिंकी गुप्ता और महेंद्र सिंह के हाथों हुआ है।

भोजपुरी फिल्मों का शौक रखने वालो को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।सोशल मीडिया पर इस फिल्म लेकर दर्शकों का उत्साह देखकर यहीं कहा जा सकता है ये फिल्म उनके लिए पैसा वसूल साबित होगी।हालांकि ये फिल्म की रिलीज के बाद ही पता चलेगा कि बड़े पर्दे पर रिलीज होने के बाद कितनी सफल होती है।

ये भी पढ़े :कॉमेडी-एक्शन और इमोशन से भरपूर है शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्म ‘डंकी’

Leave a Comment