Thalaivar 170 Update: बर्थडे पर देंगे रजनीकांत अपने फैंस को सबसे बड़ा गिफ्ट

Thalaivar 170 Update : जब कभी भी रजनीकांत का नाम आता है तो उनका नाम सुपरस्टार में गिना जाता है। ऐसा कोई ही व्यक्ति होगा जो कि रजनीकांत सर को न जानता होगा। क्योंकि रजनीकांत सर ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में दी उन्होंने कहीं अवार्ड जीते। उनकी हर एक फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आती है। जल्द ही रजनीकांत सर का 73वां जन्मदिन आने वाला है। रजनीकांत बर्थडे पर अपने फैंस को काफी अच्छा गिफ्ट देने वाले हैं। उन्हें सरप्राइज करने वाले हैं। जन्मदिन सरप्राइज और Thalaivar 170 से जुड़ी पूरी अपडेट,पढ़े पूरी खबर

Thalaivar 170 और 73वां जन्मदिन

साउथ इंडस्ट्री के महान कलाकार रजनीकांत ने एक अलग ही पहचान बना ली है। इन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी, जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री को एक बड़े ऊंचे मुकाम पर पहुंचा दिया है। रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को हुआ था और इस महीने की आने वाली 12 तारीख को उनका 73वां जन्मदिन मनाया जाने वाला है। 

खबरों के अनुसार ऐसा पता चल रहा है कि रजनीकांत जन्मदिन पर अपने फैंस को सरप्राइज करने तथा उन्हें एंटरटेन करने के लिए काफी अच्छी खुशखबरी देने वाले हैं। रजनीकांत अपने जन्मदिन पर जो सरप्राइस प्लान कर रहे हैं वह सरप्राइज इनकी अपकमिंग मूवी Thalaivar 170 से जुड़ा होगा।

थलाइवर 170 में होंगे रजनीकांत के साथ अमिताभ बच्चन

साल 2024 में आने वाली फिल्म Thalaivar 170 में दो बड़े महान नायक होने वाले हैं जिसमें पहले हमारे सुपरस्टार रजनीकांत और दूसरे बॉलिवुड के शहंशाह कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन होंगे। इस फिल्म के कई सारे पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा, राणा दग्गुबाती, फहद फशील, मंजू वरियार, दुशारा भी होंगे। 

बता दे कि इससे पहले अमिताभ बच्चन और रजनीकांत ने अपनी पहली फिल्म 1991 में बनाई थी। यह एक फैमिली ड्रामा “हम” था। इन दोनों ने इस ड्रामा से काफी नाम कमाया था और इसके बाद जब रोबोट फिल्म की शूटिंग रजनीकांत ने की थी तो उसे समय ऐश्वर्याराय के साथ कॉन्फ्रेंस में बातचीत करते समय अमिताभ बच्चन भी वहां पर मौजूद थे उसके बाद ये दूसरी फिल्म होने जा रही है जिसमे अमिताभ बच्चन और रजनीकांत साथ में नजर आयेगे।

फैंस को क्या मिलेगा सरप्राइज 

सुपरस्टार रजनीकांत अपने चाहने वालो को खुश करने के लिए एक काफी अच्छा सरप्राइस प्लान कर रहे हैं जैसा कि हम सभी जानते हैं रजनीकांत के चाहने वाले बहुत हैं और सभी फैंस रजनीकांत की आने वाली मूवी थलाइवर 170 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

सूत्रों की माने तो रजनीकांत अपने इस जन्मदिन पर थलाइवर 170 का ऑफिशियल टाइटल अनाउंस किया जाएगा। बता दे की मूवी का यह नाम थलाइवर 170 अभी ऑफीशियली लॉन्च नहीं किया गया है और इसलिए अपने जन्मदिन पर रजनीकांत फैंस को फाइनली यह बता देंगे कि इस मूवी का ऑफीशियली नाम क्या होने वाला है। हालांकि इस बात की जानकारी अभी आधिकारिक तौर पर नहीं दी गई है।

Thalaivar 170 के पीछे की कहानी

अब आप सोच रहे होंगे कि इसका नाम Thalaivar 170 क्यों रखा गया तो आपको बता दे की साउथ इंडस्ट्री के सुपरस्टार रजनीकांत की हाल ही में जेलर फिल्म बनाई थी। रजनीकांत के द्वारा बनाई गई यह फिल्म उनके इंडस्ट्री करियर की 169वी फिल्म थी। जिसे दर्शकों ने बहुत ज्यादा प्यार दिया था। जिसने अपार प्रशंसा कमाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में 650 करोड रुपए की अच्छी खासी कमाई की थी।

इसीलिए अब अपनी कामयाबी की एक और मिशाल बनाने के लिए रजनीकांत अपनी 170वी फिल्म रिलीज करने वाले हैं। जिनको उन्होंने Thalaivar 170 का नाम दिया है। इस फिल्म में रजनीकांत के अलावा बड़े-बड़े सुपरस्टार भी शामिल होंगे ।

ये भी पढ़े : फाइटर से सामने आया ऋतिक रोशन का फर्स्ट लुक

 

Leave a Comment