YouTuber मनोज डे है इतनी संपत्ति के मालिक, इन तरीकों से कमाते हैं छप्पर फाड़ पैसा

Manoj Dey Net Worth: अगर आप YouTube चलाते हैं, तो यूट्यूब पर आपने मनोज डे का चैनल अवश्य ही देखा होगा। यह अपने चैनल पर टेक्नोलॉजी से संबंधित वीडियो अपलोड करते हैं, साथ ही ऑनलाइन पैसा कैसे कमाया जाता है, इससे संबंधित वीडियो भी अपलोड करते हैं। इनके वीडियो को लोग काफी ज्यादा पसंद करते हैं।

यही कारण है कि, वर्तमान में मनोज डे के यूट्यूब चैनल पर सब्सक्राइबर की संख्या 5.3 Million से ज्यादा हो गई है और लगातार इसमें इजाफा ही होता चला जा रहा है। यूट्यूब के अलावा यह दूसरे सोशल मीडिया पर भी काफी ज्यादा एक्टिव है और पॉपुलर है। आज हम आपको इन्हीं Manoj Dey Net Worth, Manoj Dey Monthly Income, Manoj Dey biography की जानकारी देंगे।

Manoj Dey Networth

इनकी टोटल कमाई साल 2023 के आंकड़े के अनुसार 1 मिलियन है, जो कि भारतीय करेंसी में 8 करोड रुपए से अधिक होती है। मनोज के पास ROYAL ENFIELD BULLET 350CC,
TVS APACHE जैसी बाइक और MARUTI CAR, MARUTI CELERIO CAR, TATA HARIER CAR कार मौजूद है।

Manoj Dey Earning Sources

मनोज दे की कमाई का मुख्य जरिया यूट्यूब है। इसके अलावा यह एक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर है। इसलिए यह ब्रांड डील और स्पॉन्सरशिप के माध्यम से भी अच्छी खासी कमाई कर लेते हैं। इनका फेसबुक पर पेज है। यह अपने फेसबुक पेज से भी पैसा कमाते हैं और इंस्टाग्राम से भी पैसा कमाते हैं।

Read Also:

बॉलीवुड से आई बड़ी खबर, इस बड़े अभिनेता की हुई गिरफ्तारी- जानिए उनका नाम

जून के महीने में रिलीज होगी Prabhas की यह दमदार फिल्म, बजट सुन उड़ जाएंगे होश

Manoj Dey Biography

साल 1996 में झारखंड के झरिया नाम के गांव में 12 जुलाई के दिन इनका जन्म हुआ था। इनका पूरा नाम मनोज मोडाक है। यह एक मध्यमवर्गीय परिवार में पैदा हुए थे। बचपन में इन्होंने काफी ज्यादा आर्थिक तंगी का सामना किया। इनके पिता के द्वारा साइकिल पंचर की दुकान चलाई जाती थी और वह रोज ₹200 से लेकर ₹250 की इनकम करते थे, जो घर चलाने के लिए ज्यादा नहीं थी।

मनोज ने अपनी पढ़ाई सरकारी स्कूल से पूरी करने के बाद अपने पिता के काम में हाथ बटाना शुरू किया। इन्होंने कुछ समय गुजरात की एक कपड़ा फैक्ट्री में भी काम किया और फिर नौकरी छोड़कर अपने गांव चले आए। वहां पर इन्होंने बच्चों को ट्यूशन पढ़ाना शुरू किया और घर के पास में ही मौजूद जन सेवा केंद्र की दुकान पर नौकरी करना भी शुरू किया।

जब इन्हे यूट्यूब के बारे में पता चला कि, यूट्यूब से पैसा कमा सकते हैं तो उन्होंने यूट्यूब पर टेक्निकल मनोज के नाम से अपना चैनल बनाया और इस पर एक टिप्स एंड ट्रिक्स के बारे में इनफार्मेशन शेयर करने लगे। इनका यह चैनल फ्लॉप रहा। इसके बाद इन्होंने अपने नाम से ही यूट्यूब पर चैनल बनाया, जो चल गया और अच्छी कमाई इनकी शुरू हो गई।

 

 

 

Leave a Comment