भारत मालदीव विवाद : इन कंपनियों के शेयर को होगा फायदा, 20% की बढ़ोतरी

India Maldives Controversy: भारत और मालदीव के विवाद से भारत और भारतीय बाजार में लिस्टेड कुछ कंपनियों को जमकर फायदा हो रहा है। जहा एक और भारत का लक्षद्वीप ग्लोबली recognize हो रहा है, लोग इसके बारे में जमकर सर्च कर रहे है, तो वही कई सारी कंपनियां जो लक्षद्वीप से जुड़ी हुई है उनके शेयर काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। इस दौरान Praveg और easemytrip जैसी कंपनियों के शेयर में अच्छा upmove देखने को मिल रहा है। 

प्रवेग (Praveg)  के शेयर्स में 20% की तेजी

India Maldives Controversy के बीच प्रवेग नाम की कंपनी के शेयर इस दौरान 20% तक बढ़े। सोमवार तक इसका शेयर 1,015 के करीब पर क्लोज हुआ। इस कंपनी को पिछले महीने ही अगत्ती आइलैंड के डेवलपमेंट, मेंटेनेंस और मैनेजमेंट का काम मिला था। यह कंपनी कई सारे टूरिस्ट प्लेस पर लग्जरी रिजॉर्ट चलाने का काम करती है। सरकार ने इसी कंपनी को लक्षद्वीप के रिसोर्ट के मेंटेनेंस, स्कूबा डाइविंग सेट्स और अलग-अलग कॉर्पोरेट फंक्शन और बिजनेस एक्टिविटीज के लिए टेंडर दिया है। प्रवेग को यह कार्य 3 साल के लिए मिला है और इसे आगे चलकर 2 साल के लिए और बढ़ाया जा सकता है। 

ये भी पढ़े : क्या हैं Hill Hold Control Feature, किन गाड़ियों में मिलता है ये फीचर्स?

Ease my trip के शेयर भी भागे, Maldives की फ्लाइट बुकिंग बंद

इस बीच ease my trip ने अपने प्लेटफार्म पर लक्षद्वीप को लेकर तीन नए पैकेज की घोषणा की। और साथ ही Maldives की सभी फ्लाइट बुकिंग सस्पेंड कर दी। इसकी जानकारी easemytrip के को फाउंडर निशांत पिट्टी ने खुद ट्वीट करके दिया। Ease my trip के शेयर में भी इसका काफी अच्छा रिस्पॉन्स देखने को मिला और इसका शेयर प्राइस intraday में 5% के करीब बढ़ा। सोमवार को यह ₹43.35 के प्राइस पर बंद हुआ।

विवाद की वजह और कैसे शुरू हुआ विवाद 

इन सब की शुरुआत 4 जनवरी को हुई थी जब पीएम मोदी ने लक्षद्वीप दौरे के दौरान एक वीडियो शेयर किया था। इसको देख कर कई सारे यूजर्स इसे मालदीव से कंपेयर करने लगे। कुछ लोगो का सोशल मीडिया पर कहना था कि अब लाखों खर्च करके मालदीव जाने से अच्छा है कि लक्षद्वीप ही चले जाएं। इस सब को देख कर मालदीव के कुछ मंत्री और नेता नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर कई सारे आपत्तिजनक पोस्ट डाल दिया।

ये भी पढ़े :New generation Hyundai Creta: भारतीय बाजार में जल्द होगी लॉन्च 70+ फीचर्स

इसके बाद मालदीव और भारत में डिजिटल जंग शुरू गई। लोग मालदीव का बॉय कट करने लगे और #boycottMaldive एक्स पर ट्रेंड करने लगा। और लोग लक्षद्वीप को भी जम कर सराहने लगे। लोग भारत के टूरिज्म को सपोर्ट करने के लिए #Exploreindianisland टैग को ट्रेंड कराने लगे। 

India Maldives Controversy: अभी क्या है स्तिथि? 

हालांकि इतना कुछ हो जाने के बाद मालदीप के कई सारे मंत्री और वहां के गवर्नमेंट ने अपने मंत्रियों की ओर से माफी मांगा। और कहा की वह हमेशा से भारत के अच्छे मित्र है और वह इन सभी हेट स्पीच के लिए माफी मांगते है। मालदीव के गवर्नमेंट का कहना है की वह भारत और भारतीय को अपने यहा स्वागत करते है। हालाकि लोगो में इसको लेकर अभी भी गुस्सा है। 

Leave a Comment