Constipation Home Remedies: कब्ज से छुटकारा पाने के रामबाण घरेलू उपाय

Constipation Home Remedies: अगर आप अक्सर कब्ज से परेशान रहते हैं तो आपको हर बार दवा लेने की बजाय कुछ खास टिप्स पर ध्यान देना चाहिये। ये टिप्स आपकी कब्ज को तुरंत ठीक कर देंगे।

Constipation Home Remedies कब्ज (Constipation) एक ऐसी समस्या है जिसका सामना कई लोगों को हर दिन करना पड़ता है। लगातार बिगड़ती लाइफस्टाइल (lifestyle) और गलत खान-पान के कारण यह समस्या तेजी से बढ़ रही है। जब खाना ठीक से नहीं पचता तो कब्ज की समस्या उत्पन्न होने लगती है जो अन्य समस्याओं को भी बुलावा देती है।

कब्ज की समस्या से जूझ रहे लोगों को अक्सर गैस, अपच, एसिडिटी के साथ-साथ बवासीर की समस्या का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी कब्ज की समस्या से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के उपाय ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके मतलब की है। इसलिए आज हम आपको बेहद आसान टिप्स बताने जा रहे हैं जिसके जरिए आप कब्ज की समस्या से छुटकारा पा सकते हैं।

कब्ज की समस्या से राहत पाने के आसान से उपाय

1. दरअसल कब्ज तब होता है जब हम अपने खाने में फाइबर का सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आप कब्ज से राहत पाना चाहते हैं तो फाइबर सप्लीमेंट लें। बाजार में कुछ फाइबर सप्लीमेंट मौजूद हैं जो पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में मदद करते हैं। कई प्रकार के लैक्सेटिव (laxatives)और आयुर्वेदिक चूर्ण मौजूद हैं।

2. अपने खाने में हाई फाइबर युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करें। अपने आहार में ओट्स, साबुत अनाज से बना भोजन, साबुत गेहूं पास्ता, केला, सेब, गाजर, ब्रोकोली, हरी पत्तेदार सब्जियां, ब्राउन चावल, बीन्स और फलियां शामिल करें।

Constipation Home Remedies: कब्ज से छुटकारा पाने के रामबाण घरेलू उपाय

WhatsApp Channel Join Now
Telegram Group Join Now
3. कब्ज से छुटकारा पाने के लिए दिन में खूब पानी पियें। इससे आपका पेट साफ हो जायेगा और मेटाबॉलिज्म (metabolism) तेज होगा।

4. व्यायाम करना स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है। यदि आप चाहते हैं कि आपका पेट खाना ठीक से पचा सके तो आपको रोजाना व्यायाम करना चाहिये।

5. रात को सोने से पहले गर्म दूध में एक चम्मच घी डालकर पियें। सुबह तक पेट बिल्कुल साफ हो जायेगा।

6. आयुर्वेद में मुनक्के को कब्ज के इलाज में बहुत कारगर बताया गया है। आठ से दस मुनक्के को रात भर पानी में भिगोकर रखें। सुबह इनके बीज निकालकर गर्म दूध में डाल दें और चबाकर दूध के साथ खायें। इससे पेट स्मूथ हो जाता है और मल त्यागने में आसानी हो जाती है।

ये भी पढ़े : क्या डायबिटीज के मरीजों को गाजर (Carrot) नहीं खाना चाहिए ?

7. आयुर्वेद में त्रिफला को पेट साफ करने में भी बहुत मददगार बताया गया है। त्रिफला चूर्ण को नमक और गर्म पानी में मिलाकर पीने से कब्ज ठीक हो जाती है।

8. पेट की समस्याओं में जीरा और अजवाइन का सेवन फायदेमंद माना जाता है। इससे पेट साफ होता है और एसिडिटी, उल्टी, पेट दर्द, पेट में ऐंठन आदि सभी समस्याओं से जल्द छुटकारा मिलता है। इस नुस्खे के लिये 2 चम्मच अजवाइन के साथ 2 चम्मच जीरा भूनकर पीस लेना होता है। इसमें आधा चम्मच काला नमक भी मिला लें। इस मिश्रण की थोड़ी सी मात्रा लें और गर्म पानी के साथ इसको खायें।

9. आयुर्वेद में गर्म तेल की मालिश को भी कारगर माना जाता है। इसके लिए आपको गुनगुने तेल में अजवाइन मिलाकर पेट के निचले हिस्से की मालिश करनी होगी। इससे आपको पेट दर्द, कब्ज और एसिडिटी की समस्या से तुरंत राहत मिलेगी। गर्म तेल की मालिश मांसपेशियों को आराम देकर पेट की ऐंठन को ठीक करने में मदद करेगी।

10. चपाती और चावल की जगह सलाद और हरी सब्जियाें का सेवन ज्यादा करें।

11. रात का खाना खाने के तुरंत बाद न सोयें, बल्कि कम से कम 30 मिनट तक धीमी गति से टहलें।

12. कब्ज की समस्या के लिए बेल का फल बहुत फायदेमंद साबित होता है। शाम को भोजन से पहले आधा कप बेल का गूदा और एक चम्मच गुड़ का सेवन करें। बेल का जूस भी कब्ज में फायदेमंद होता है।

13. अलसी के बीजों को पीसकर एक चम्मच रात को सोने से पहले पानी के साथ लें। इससे भी कब्ज में बहुत आराम मिलता है।

14. कब्ज की समस्या में चना बहुत फायदेमंद होता है। चने को भिगोकर या उबालकर सेवन करना चाहिये। चने में जीरा या सोंठ पीसकर मिला लें और सेवन करें।

15. अगर आप कब्ज से पीड़ित हैं और अपने खान-पान की आदतों में बदलाव करके इसे ठीक करना चाहते हैं। तो पालक को खाना आपके लिए एक अच्छा उपाय है क्योंकि पालक में लैक्सटिव (laxative) गुण होते हैं जो कब्ज से राहत दिलाने में मदद करते हैं।

ये भी पढ़े : क्या Vitamin D overdose शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है ?

Leave a Comment