Simple Dot One Launched: न्यू स्कूटर कीमत, फीचर्स, बुकिंग, ऑफर से जुड़ी सभी जानकारी

Simple energy ने मार्केट में अपना न्यू मॉडल इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है। इसका नाम सिंपल डॉट वन –Simple Dot One है। यह एक काफी स्टाइलिश इलेक्ट्रिक स्कूटर है। जिसमे आपको सभी मॉडर्न इलेक्ट्रिक स्कूटर की सुविधाएं मिल जाती है। कंपनी ने इसका प्री बुकिंग भी शुरू कर दिया है। इसकी प्री बुकिंग 27 जनवरी से शुरू हो गया है।

इसके अलावा अगर आप पहले से सिंपल एनर्जी के स्कूटर के यूजर है तो भी आप इसमें स्विच भी कर सकते है। सिंपल एनर्जी कंपनी का कहना है की पुराने कस्टमर्स को प्राथमिकता दी जाएंगी। और बाकी कस्टमर्स को भी जल्द ही स्कूटर उपलब्ध कराया जाएगा। आईए अब हम इसके फीचर्स को जानते है। इसके बाद हम इसके बुकिंग को भी देखेंगे। 

पांच अट्रैक्टिव कलर में है उपलब्ध

Simple dot one आपको पांच अट्रैक्टिव कलर्स में मिलेगा। पहला है Namma red, दूसरा लाइट एक्स, तीसरा एजोर ब्लू, चौथा कलर ग्रेस व्हाइट है और पांचवा है ब्रेजेन x. आप अपने पसंद के अनुसार किसी का भी प्री बुकिंग कर सकते है। और यह सुविधा आपको ऑनलाइन ही मिल जाएगा। 

ये भी पढ़े : 2024 में Husqvarna की ये धांसू बाइक होगी भारत में लॉन्च

सिंपल डॉट वन फीचर्स 

Simple Dot One कई सारे अट्रैक्टिव फीचर्स के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा इसका बैटरी, माइलेज, डिजाइन सब कुछ जबरदस्त है। आईए सब को एक एक करके जानते है। 

1.बैटरी

इसके साथ आपको 3.7 kwh क्षमता का लिथियम आयन बैटरी मिलता है। जिसके साथ में 8.5 kw की इलेक्ट्रिक मोटर को लगाया गया है। चार्जिंग के लिए कंपनी आपको 750w का चार्जर भी देती है। एक चार्ज में यह आपको 151 km तक का माइलेज देती है। 

2. स्पीड और राइडिंग रेंज 

Simple dot one की स्पीड और राइडिंग रेंज को लेकर कंपनी का कहना है कि इसे एक बार फुल चार्ज कर देने के बाद आप आसानी से 151 किलोमीटर की दूरी इससे तय की जा सकती है। जो की सर्टिफाइड रेंज भी है। बात करे टॉप स्पीड की तो इसका मैक्सिमम स्पीड 105km/h बताई गई है। इसको आप 0 से 44 km/h तक बस 2.77 सेकंड में पहुंचा सकते है। 

3. एक्स्ट्रा स्पेस 

सिंपल डॉट वन के साथ अपको 35 लीटर का बुटस्पेस मिलता है। जो की आपके सफर में यूज होने वाले समान आदि को रखने के लिए काफी अच्छा है। यह स्पेस आपको सीट के नीचे मिलता है। इसके साथ ही आपको यूएसबी पोर्ट भी मिलता है जिसको आप चार्जिंग के लिए यूज कर सकते है। 

किस प्राइस पर है उपलब्ध 

Simple dot one की कीमत ₹1,39,999 से शुरू होता है। फिलहाल यह प्री बुक को उपलब्ध है जिसे आप ऑनलाइन बुक कर सकते है। कंपनी का कहना है की जल्द ही यह सभी बुकिंग किए हुए स्कूटर की डिलीवरी भी शुरू की जाएंगी। आईए प्री बुक के बारे में और अच्छे से जानते है। 

Simple Dot One प्री बुक हो चुकी है शुरू

अगर आपको सिंपल डॉट वन पसंद आया और आप इसे खरीदना चाहते है, तो आप इसे ऑनलाइन बुक कर सकते है। इसके लिए आप सिंपल एनर्जी के ऑफिशल वेबसाइट पर जाए और वहा प्री बुक ऑप्शन पर जाकर इसे बुक कर सकते है। इसके लिए आपको प्री बुक प्राइस 1947 रुपए देने होंगे, बाद में आपको बाकी पैसा paid करना होगा। कम्पनी का कहना है की पहले चरण में बेंगलुरु में इसका डिलीवरी किया जाएगा। इसके बाद बाकी जगहों पर भी इसकी डिलीवरी शुरू कर दी जाएंगी। 

ये भी पढ़े : Xiaomi SU7 Electric Car: Xiaomi करेगी अपनी नई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च

Mobile ऐप से करे कंट्रोल 

आप अपने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को ऐप के मदद से भी बहुत से कंट्रोल कर सकते है। आप रूट Save कर सकते है। सिस्टम अपडेट कर सकते है। अपने राइड का डिटेल्स और stats भी देख सकते है। इसे किसी भी स्मार्टफोन में यूज किया जा सकता है। इसके अलावा सिंपल एनर्जी के स्कूटर्स के साथ अपको Multupurpose स्क्रीन भी मिलता है। जो की काफी अच्छा इंटरफेस उपलब्ध कराता है। आप इसमें चार्ज, टाइम, मैप्स आदि देख सकते है। 

सिंपल एनर्जी मार्केट में इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में काफी अच्छा कर रहा है। इस बार इसने सिंपल डॉट वन नाम से इलेक्ट्रिक स्कूटर लांच किया है। जिसमे कई सारे फीचर्स उपलब्ध है। आज के इस आर्टिकल में हमने इसे काफी अच्छे से विस्तार से जाना। हमने इसके फीचर्स और प्राइस को भी जाना। 

Leave a Comment